मालिक ने डॉगी के लिए खरीदा 14 लाख का बाउल... लग्जरी आइटम देख हैरत में पड़े लोग
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के लिए 14 लाख का लग्जरी सूटकेस खरीदा है. इस शख्स का नाम अजय ठाकोर है, जो डॉक्टर मल्टीमीडिया के सीईओ हैं और सोशल मीडिया पर 'ऐस रॉजर्स' नाम से मशहूर हैं.

क्या खास है इस सूटकेस में?
अजय ने जो सूटकेस खरीदा है, वह लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन (Louis Vuitton) का है. कंपनी ने इसका नाम 'बोन ट्रंक' रखा गया है. यह हड्डी के आकार का एक खास डिजाइन वाला सूटकेस है. इसकी खासियत है कि इसमें कुत्ते के बैठने के लिए अलग से जगह बनाई गई है. साथ ही इसमें कुत्ते के खाने के लिए दो बाउल भी एड हैं.
इसके अलावा, इसमें लकड़ी की एक ट्रे और दो कटोरे भी हैं. यह बैग हाई-क्वालिटी मटीरियल से बना है और इसमें कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी दिया गया है.
देखें वायरल वीडियो

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.