
'मार दिया तुम्हारा शेर बेटा,' पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी को घर के बाहर तलवारों से काटा
AajTak
पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. वहां कपूरथला में हमलावरों ने युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी और घर के बाहर फेंक दिया. परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे. तब तक मौत हो गई थी. इस घटना से राजनीति गरमा गई है. शिअद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा और राज्य में 'जंगलराज' का दावा किया है.
पंजाब के कपूरथला जिले में एक 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई है. आरोपियों ने तलवारों से खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे. वहां खिलाड़ी के पिता से दरवाजा खुलवाया और कहा कि तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया है. पुलिस का कहना है कि कबड्डी खिलाड़ी का आरोपियों से विवाद चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
घटना ढिलवां इलाके की है. कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजपाल सिंह संधू ने बताया कि घटना को छह आरोपियों ने अंजाम दिया है. पुलिस की टीमों ने छापेमारी की और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है. निजी दुश्मनी के कारण बुधवार रात हरदीप सिंह की तलवारों और अन्य हथियारों से हत्या की गई है.
'5-6 लाेग घर आए और बोले- तुम्हारे बेटे को मार डाला'
एसएसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने थाना ढिलवां में मामला दर्ज कर लिया है. हरदीप के पिता गुरनाम सिंह ने शिकायत में कहा कि बुधवार रात पांच से छह लोग उनके घर आए और दरवाजा खटखटाया और चिल्लाए कि हमने तुम्हारे बेटे को मार डाला है.
शिकायतकर्ता ने कहा, जब उसने दरवाजा खोला तो उसने अपने बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया. उसे जालंधर के सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
'पंजाब में देखने को मिल रहा जंगलराज'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










