
मार्शल मुद्दे पर हंगामे के बाद AAP विधायकों के खिलाफ FIR, सौरभ भारद्वाज पर भी केस
AajTak
दिल्ली में शनिवार को बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर हाई बोल्टेड ड्रामा हुआ था. अब इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है. सिविल लाइंस थाने में BNS की कई धाराओं के तहत यह केस दर्ज किया गया है.
दिल्ली में शनिवार को बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर हाई बोल्टेड ड्रामा हुआ था. अब इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है. सिविल लाइंस थाने में BNS की कई धाराओं के तहत यह केस दर्ज किया गया है. FIR में सौरभ भारद्वाज का नाम भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 और 238 के तहत मामला दर्ज किया है.
जानें क्यों हुआ था विवाद
दरअसल, शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी और बीजेपी विधायकों के साथ बस मार्शलों की बहाली को लेकर कैबिनेट नोट सौंपने और उस पर मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय पहुंचीं थीं. आम आदमी पार्टी का कहना है बीजेपी विधायक सचिवालय से भागने लगे, लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके पैर पकड़कर रोका. AAP ने कहा कि बस मार्शलों की बहाली के लिए बीजेपी विधायकों के सामने कैबिनेट नोट पास करने के बाद उस नोट को लेकर एलजी के पास सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक गए. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने भागने का पूरा प्रयास किया लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज और AAP नेताओं ने उन्हें भागने नहीं दिया. AAP ने कहा कि CM आतिशी खुद BJP विधायक की गाड़ी में बैठकर LG House इसलिए गईं, ताकि बीजेपी विधायकों को भगाने का कोई भी मौका ना मिले.
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के लिए अब कितना मुश्किल होगा 'आम आदमी' बन कर रह पाना? | Opinion
इस घटनाक्रम के बाद सौरभ भारद्वाज, AAP विधायकों और बस मार्शलों को राज निवास रोड से हिरासत में लिया गया. दिल्ली पुलिस ने इलाके को खाली कराया था.
उधर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा था कि ये आम आदमी पार्टी की नौटंकी है. जनता की अदालत लगाने से पहले केजरीवाल मार्शल की अदालत लगा लेते. आम आदमी पार्टी के ड्रामे से पहले ही हमने माननीय उपराज्यपाल से मार्शल की मुलाकात कर दी थी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








