
मार्क वुड का दावा- गुलाबी गेंद सीम लेती है तो कहर बरपाएंगे एंडरसन-ब्रॉड
AajTak
तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि भारत के खिलाफ दिन-रात के टेस्ट में अगर गेंद सीम लेती है तो जेम्स एंडरसन जैसे उनके बेहतरीन तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि भारत के खिलाफ दिन-रात के टेस्ट में अगर गेंद सीम लेती है तो जेम्स एंडरसन जैसे उनके बेहतरीन तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं. चार टेस्ट की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है, तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. वुड ने कहा, ‘गेंद सीम लेती है तो हमें पता है कि हमारे सीम गेंदबाज कितने उम्दा हैं. हमारे पास कौशल की कमी नहीं है और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में दो सर्वश्रेष्ठ सीमर भी हैं.’
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










