
मारपीट, हाथापाई.... अब थाने-कोर्ट तक पहुंची स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर बीजेपी-AAP की लड़ाई
AajTak
MCD में दोनों दलों के पार्षदों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की, जिसको लेकर AAP-BJP दोनों पार्टियों ने पुलिस थाने में शिकायत दे दी है. इसको लेकर मेयर शैली ओबेरॉय आज पुलिस कमिश्नर से मिलने वाली हैं तो बीेजेपी आज कोर्ट का रुख कर सकती है.
दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ. एमसीडी में हुई मारपीट और हाथापाई की शिकायत आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों दलों ने पुलिस थाने में की है. हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है. वहीं दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए समय मांगा है तो वहीं बीजेपी आज कोर्ट का रुख कर सकती है.
एमसीडी में शुक्रवार को जो हुआ, वो बहुत ही शर्मसार करने वाला है. दोनों दलों के पार्षदों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट और हाथापाई की, जिसको लेकर AAP-BJP दोनों पार्टियों ने पुलिस थाने में शिकायत दे दी है. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने देर रात बीजेपी पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. ओबेरॉय ने कहा कि जब महिलाएं सदन के अंदर सुरक्षित नहीं हैं तो दिल्ली में कैसे सुरक्षित हो सकती हैं. उन्होंने भाजपा के तीन पार्षदों व अन्य के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी है. उन्होंने बीजेपी पार्षदों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. इसको लेकर मेयर ओबरॉय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए समय मांगा है.
वहीं बीजेपी की ओर से भी आप पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. शुक्रवार को बीजेपी की ओर से बताया गया था कि वो स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर आज ही कोर्ट जा सकती है. दिल्ली बीजेपी के वर्किंग प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली महासचिव हर्ष मल्होत्रा इस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं अब सदन में मारपीट-हाथापाई को लेकर बीजेपी ने पोस्टर जारी किया है. बीजेपी ने इसे 2023 की सबसे चौंका देने वाली नौटंकी बताया है. सदन में मारपीट और तानाशाही करवाने वाली AAP की “खल-नायिका”.
दिल्ली पुलिस ने अबतक दर्ज नहीं की FIR
इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि दोनों दलों द्वारा दी गई शिकायत ले ली गई है. अब सदन में हाथापाई और मारपीट के सीसीटीवी फुटेज को कलेक्ट किया जा रहा है. दोनों दलों ने जो आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान जमकर बवाल देखने को मिला था. इस दौरान जमकर बवाल हुआ और दोबारा काउंटिंग की मांग उठ गई थी. इसके बाद दोनों दलों के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट हुई. इसको लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी को हार का डर है, इसलिए उसने मेयर तक को मारने की कोशिश की. वहीं बीजेपी का आरोप है कि जो चुनाव में धांधली हो रही है. इसलिए आप वाले मारपीट पर उतर आए हैं. अब सदन को 27 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है. अब 27 तारीख को ही फिर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










