
मारपीट कर बीयर की बोतल से पिलाई पेशाब, श्रावस्ती में दलित किशोर से हैवानियत
AajTak
श्रावस्ती में एक नाबालिग लड़के को पेशाब पिलाकर पीटे जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि इस मामले की जांच एसपी ने सीओ इकौना को सौंपी है.
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दलित किशोर को जबरन पेशाब पिलाकर मारपीट की गई. इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी गई है.
जानकारी के मुताबिक एक जुलाई को गांव के ही किशन उर्फ भूरे तिवारी पुत्र बड़के उर्फ पवन ने उसके 15 साल छोटे भाई से डीजे रखवाने को कहा था. घर लौटते समय तीनों ने उसे फिर से जेनरेटर रखने के लिए कहा. तभी बाइक से पहुंचे गांव के ही दिलीप मिश्रा पुत्र बाबूराम, सत्यम तिवारी पुत्र रमाकांत ने उसे रोक लिया. पहले उसे जमकर पीटा और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया.
दलित किशोर को पेशाब पिलाकर पीटा
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दिलीप मिश्रा ने बियर की बोतल में भरकर उसे पेशाब पिलाने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. साथ ही तमंचा दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पीड़ित के आरोपों के आधार पर तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया. एसपी के निर्देश पर गिलौला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले की जांच एसपी ने सीओ इकौना को सौंपी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










