
मायावती का वादा- ब्राह्मणों के खिलाफ हुए एक्शन की कराएंगे जांच, अधिकारियों पर लेंगे एक्शन
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया. मायावती ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ा है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया. मायावती ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ा है. सम्मेलन में मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार के दौरान ब्राह्मणों पर जो एक्शन हुआ, उसकी जांच कराई जाएगी. इसके अलावा जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनपर एक्शन लिया जाएगा. मायावती ने कहा कि ब्राह्मणों के मान-सम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. ‘हर विधानसभा में 1000 कार्यकर्ता तैयार करने होंगे’ बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की सोच पर चलने वाली पार्टी है, हमारी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं होता है. मायावती ने मंत्र दिया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 1000 ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को तैयार करना है और सभी को एकजुट करके चलना है. मायावती ने कहा कि इस बार बसपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता है. हमारी सरकार आई तो सरकार में एक बार फिर ब्राह्मणों को सही प्रतिनिधित्व दिया जाएगा और सभी का सम्मान किया जाएगा. ‘बीजेपी से मुक्ति पाना चाहते हैं ब्राह्मण’ भाजपा और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी दूसरे दलों की तरह हवा-हवाई बातें नहीं करती है. ना ही हम धर्म-जाति के आधार पर किसी के बीच भेदभाव करते हैं. इसके अलावा बसपा सरकार ने हमेशा कानून का राज स्थापित किया है. मायावती ने कहा कि 2012 में सपा ने सत्ता में आकर यूपी का माहौल बिगाड़ा, उसके बाद 2017 में लोग बीजेपी के वादों मे आ गए. बीजेपी की सरकार अभी तक अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है. ब्राह्मण समाज के लोग बीजेपी की सरकार के मुक्ति पाना चाहते हैं. गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली गई है. सतीशचंद मिश्रा की अगुवाई में बसपा प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन कर रही है. मंगलवार को इसका समापन किया गया, जिसमें मायावती ने हिस्सा लिया.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








