
'मायके ले जा रहा हूं' कहकर नव विवाहिता को ले गया रिश्ते में लगने वाला भाई, 25 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
AajTak
राजस्थान के धौलपुर (Rajasthan Dholpur) में एक नव विवाहिता की ससुराल उसी के गांव का युवक पहुंचा. उसने सबको नव विवाहिता का भाई बताया और मायके ले जाने की कहकर नवविवाहिता को वहां से ले गया. युवक ने नव विवाहिता को किसी अंजान जगह पर ले जाकर बंधक बना लिया और 25 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया.
राजस्थान के धौलपुर (Rajasthan Dholpur) में रिश्तों को शर्मसार कर देने की घटना सामने आई है. यहां एक रिश्ते में लगने वाले भाई ने कथित तौर पर नव विवाहिता का किडनैप कर लिया और उसके बंधक बनाकर 25 दिन तक दुष्कर्म किया. चंगुल छूटकर पीड़िता ससुराल पहुंची और आपबीती बताई. ससुराली पीड़िता को लेकर कोलारी पुलिस थाना पहुंचे और नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने नव विवाहिता का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










