
मानहानि केस में आज बेंगलुरु की कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, पूर्व CM बोम्मई पर लगाया था कमीशनखोरी आरोप
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं. मानहानि के एक मामले में उन्हें आज यहां की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश होना है. भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कांग्रेस पर मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित रूप से झूठे विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था.
मानहानि मामले में पेशी के लिए राहुल गांधी की दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं. सुबह साढ़े 10 बजे राहुल गांधी को बेंगलुरू की अदालत में पेश होना है. ये मामला पिछले विधानसभा चुनाव का है जिसमें राहुल गांधी ने तत्कालीन सीएम बसवराज बोम्मई पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया था. जिसके बाद बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ मुकदमा कराया था.
इस मामले में कांग्रेस नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया भी आरोपी हैं. हालांकि कोर्ट ने दोनो को जमानत दे दी है. आज अपनी पेशी के दौरान राहुल गांधी व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग करेंगे. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित मामला है. इसमें कोई दम नहीं है.
यह भी पढ़ें: जानिए 3 जून को मार्केट में क्या हुआ था? जिसे राहुल गांधी बता रहे हैं शेयर बाजार का बिग स्कैम
कांग्रेस सांसदों से भी मिलेंगे राहुल राहुल गांधी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में कोई असुविधा ना हो इसके लिए कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो न्यायलय के आसपास इकट्ठा ना हो. पार्टी की राज्य इकाई ने बताया कि इसके बाद वह साढ़े 11 बजे क्वींस रोड स्थित भारत जोड़ो भवन में राज्य से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ चर्चा करेंगे. इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार भी मौजूद रहेंगे.
क्या था पूरा मामला इस मामले में कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस पर मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित रूप से झूठे विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था. विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था.
भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा था कि सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पिछली सरकार के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ भी प्रकाशित किया था. शिकायतकर्ता ने कांग्रेस पार्टी पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के खिलाफ बदनाम करने वाला अभियान चलाने का आरोप लगाया था.भाजपा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने अकाउंट पर यह ‘‘अपमानजनक विज्ञापन’’ पोस्ट किया था.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








