
मानसून सत्र: स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां रहीं नदारद
AajTak
स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि शून्यकाल के दौरान उठाई जाने वाली सूचनाओं को पेश करने के समय में परिवर्तन किया गया है. अब सदस्य किसी भी दिन-विशेष प्रातः 9 बजे से लेकर सत्र के उस दिन के प्रातः 8 बजे तक अपनी सूचनाएं दे सकते हैं.
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें नेताओं के साथ 17वीं लोकसभा के नौवें सत्र को लेकर चर्चा की गई. सर्वदलीय बैठक से विपक्ष की ज्यादा पार्टियां नदारद देखी गईं. स्पीकर बिरला ने बताया कि सत्र 12 अगस्त तक चलने की संभावना है. सत्र में 18 बैठकें होंगी और कुल 108 घंटे का समय उपलब्ध होगा जिसमें सरकारी कार्य के लिए लगभग 62 घंटे उपलब्ध होंगे.
स्पीकर का कहना था कि प्रश्नकाल, शून्यकाल और गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य के लिए बाकी का समय आवंटित किया गया है. सरकारी कार्य के अतिरिक्त, अविलंबनीय लोक महत्व के मामलों पर चर्चा के लिए आवश्यकता अनुसार पर्याप्त समय आवंटित किया जाएगा.
बिरला ने यह भी सूचित किया कि शून्यकाल के दौरान उठाई जाने वाली सूचनाओं को प्रस्तुत करने के समय में परिवर्तन किया गया है. अब सदस्यगण किसी भी दिन-विशेष को प्रातः 9 बजे से लेकर सत्र के उस दिन के प्रातः 8 बजे तक अपनी सूचनाएं दे सकते हैं जिस दिन वे सभा में शून्य काल में अपना मामला उठाना चाहते हैं.
सोमवार या सप्ताह के पहले कार्य दिवस के लिए सूचनाएं शुक्रवार या पिछले सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस को प्रातः 9 बजे और सोमवार या उस सप्ताह के पहले कार्य दिवस को प्रातः 8 बजे के बीच दी जा सकेंगी. सत्र के उसी दिन, जिस दिन सदस्य सभा में अपना मामला उठाना चाहते हैं, प्रातः 8 बजे तक प्राप्त सूचनाओं का 8 बजे के तुरंत बाद कंप्यूटर द्वारा बैलट किया जाएगा. पोर्टल शनिवार, रविवार और छुट्टियों वाले दिन ऑनलाइन सूचना प्रस्तुत करने के लिए खुला रहेगा.
बिरला ने यह भी बताया कि विगत सत्रों की तरह इस सत्र में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. सत्र में सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं. बिरला ने सत्र के दौरान सभा के सुचारू और सुव्यवस्थित कार्य संचालन को सुनिश्चित करने में सभी दलों के नेताओं के सहयोग की अपेक्षा की.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









