
मानसून सत्र में छाए रहेंगे ये 7 मुद्दे? विपक्ष के लिए लिटमस टेस्ट हो सकता है नई संसद का पहला सेशन
AajTak
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा. लेकिन इससे पहले ही सियासी अखाड़े में जमकर दांव-पेंच लगने लगे हैं. जहां एक ओर सरकार कुछ बिलों को लेकर संसद की शुरुआत करने की तैयारी में है तो वहीं विपक्ष भी कुछ मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेने की कोशिश करेगा. जानें इस सत्र में कौन से मुद्दे हावी रहने की संभावना है...
देश में जल्द ही नई सियासी बहस की शुरुआत हो सकती है. यह शुरुआत संसद के मानसून सत्र के साथ होने की संभावना है. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. जिसके लिए सरकार के साथ-साथ विपक्ष ने भी कमर कस ली है. जानकारी के मुताबिक संसद का यह सत्र नए भवन में हो सकता है. इस भवन को लेकर विपक्ष पहले से ही विरोध करता रहा है. विरोध के बाबजूद भी दोनों तरफ से तैयारियों जोरों पर हैं. दिल्ली अध्यादेश से लेकर कई अहम मुद्दों पर इस सत्र में चर्चा होगी. हो सकता है वोटिंग भी हो. यानी सरकार के साथ-साथ विपक्ष की एकता का भी लिटमस टेस्ट इस सत्र में हो जाएगा.
गौरतलब है कि आगामी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जाने से पहले ये सत्र सरकार और विपक्ष दोनों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म बन सकता है, जहां से जीत के रास्ते जुड़ सकते हैं.
20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
मानसून सत्र की तारीख का ऐलान हो गया है. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा. मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और दूसरे काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं.
इस तारीख के ऐलान के साथ ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने प्रहलाद जोशी के उसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, '...और हम आशा करते हैं कि जोशी जी इस बात से अवगत होंगे कि सरकार लोगों से जुड़े उन सभी मुद्दों पर चर्चा करेगी जिन्हें विपक्ष लगातार उठा रहा है. उन मुद्दों पर भी जिन पर प्रधानमंत्री पूरी तरह से मौन हैं.'
चुनावों से पहले हर दल हावी होना चाहेगा!

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









