
'मानवाधिकार' और 'राजनीतिक उत्पीड़न' का हवाला देकर इंटरपोल से बचा चोकसी, मगर इस बार नहीं चली कोई दलील!
AajTak
मेहुल चोकसी की कानूनी टीम ने इंटरपोल के सामने तर्क दिया था कि रेड नोटिस का इस्तेमाल न्याय के लिए नहीं बल्कि उत्पीड़न के साधन के रूप में किया जा रहा है. इंटरपोल ने इस दलील को स्वीकार कर लिया था और रेड कॉर्नर नोटिस को वापस ले लिया था.
बेल्जियम में भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी से भारत 6,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपियों में से एक को वापस लाने के एक कदम और करीब पहुंच गया है. इस गिरफ्तारी ने साल 2022 में इंटरपोल के उस फैसले की ओर भी लोगों का ध्यान खींचा है जब इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल नोटिस को वापस ले लिया था. इसकी वजह से मेहुल चोकसी लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचा रहा.
इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस क्यों लिया था वापस
2022 में इंटरपोल ने चोकसी की उस अपील को स्वीकार कर लिया था. जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस हटाने की मांग की थी. इस में कहा गया था कि कथित तौर पर चोकसी के मानवाधिकार का उल्ंलघन हो सकता है और ये गिरफ्तारी राजनीतिक उत्पीड़न की वजह बन सकती है.
चोकसी की कानूनी टीम ने तर्क दिया था कि रेड नोटिस का इस्तेमाल न्याय के लिए नहीं बल्कि उत्पीड़न के साधन के रूप में किया जा रहा है. इंटरपोल ने इस दलील को स्वीकार कर लिया था और रेड कॉर्नर नोटिस को वापस ले लिया था.
चोकसी की टीम ने इंटरपोल को यह भी बताया कि चोकसी के भागने का खतरा नहीं है, क्योंकि उसने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली है और 2018 में भारत से आने के बाद से वह वहां वैध रूप से रह रहा है. इसके आधार पर, इंटरपोल ने तय किया कि उसके आगे फरार होने का कोई खतरा नहीं है और इसलिए वैश्विक गिरफ्तारी अलर्ट वापस ले लिया गया.
डोमिनिका का दौरा और चोकसी की दूसरी उड़ानें

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








