
मां ने ले लिया मोबाइल तो 14 साल की बेटी ने कर ली खुदकुशी
AajTak
गुजरात के सूरत शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां मोबाइल लेने के चलते कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा नाराज हो गई और मौत को गले लगा लिया. इस घटना से परिजनों में भी हड़कंप मच गया.
गुजरात के सूरत शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय एक लड़की का मोबाइल जब उसकी मां ने कुछ पल के लिए ले लिया तो लड़की को इतना बुरा लगा कि उसने खुदकुशी कर ली. 14 वर्षीय लड़की के इस कदम से अब उसके माता-पिता भी हैरान हैं. वहीं, जिसने भी मोबाइल को लेकर खुदखुशी की इस घटना को सुना है, वह भी दंग रह गया है.
जानकारी के अनुसार सूरत शहर के पांडेसरा इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय वर्षा यादव नामक लड़की ने सिर्फ इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसकी मां ने कुछ पल के लिए उसके हाथ से मोबाइल फोन ले लिया था. बताया जाता है कि लड़की के हाथ से मोबाइल लेने के बाद मां सब्जी खरीदने चली गई थी. वहीं, जब वह वापस घर लौटी तो देखा कि उसकी लड़की फांसी के फंदे पर लटक रही है.
यह भी पढ़ें: AI इंजीनियर सुसाइड केस: अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत इन तीन लोगों को मिली जमानत
बच्ची ऐसा कदम उठा लेगी, परिजनों को नहीं था अंदाजा
यह देखकर मां के हाथ पांव फूल गए. बेटी के इस कदम को लेकर मां की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए. मामला खुदकुशी का था लिहाज़ा लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सूरत के न्यू सिविल अस्पताल भेज दिया.
मोबाइल के लिए खुदकुशी करने वाली 14 वर्षीय लड़की वर्षा यादव के मामा संदीप यादव ने बताया कि भांजी को किसी प्रकार की टेंशन नहीं थी. वह स्कूल से घर आई थी. वहीं, इसी बीच उसकी मम्मी को सब्जी लेने बाजार जाना था. जब वह मोबाइल चला रही थी तो उसकी मां ने मोबाइल उससे ले लिया और बाजार चली गई. सब्जी लेकर जब उसकी मां घर पहुंची तो वह कमरे में फांसी के फंदे से लटकते मिली. परिजनों को अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम उठा लेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










