
मां ने करवाई गर्भवती बेटी की हत्या, रिश्तेदारों को दी कुएं में धक्का देने की सुपारी
AajTak
पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा करते हुए मतृक महिला की मां समेत सभी अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सभी टूट गए.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर मां ने अपनी गर्भवती बेटी की सुपारी देकर हत्या करवा दी. आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. लेकिन आरोपी पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक सके. हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतक महिला तेलंगाना की रहने वाली थी पर शव चंद्रपुर में मिला.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










