
मां को परेशान कर रखा था... कजिन के साथ मिलकर शराबी भाई पर किया हमला, भागा तो सरेराह कर दी हत्या
AajTak
हैदराबाद के मेडचल में 24 साल के व्यक्ति की उसके ही भाई और चचेरे भाई ने सार्वजनिक रूप से हत्या कर दी. मृतक शराबी था, प्राइवेट नौकरी करता था और कई सालों से अपनी मां को परेशान कर रहा था.
आंध्र प्रदेश में हैदराबाद के मेडचल से एक डरा देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक 24 साल के व्यक्ति की उसके ही भाई और चचेरे भाई ने सार्वजनिक रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि रविवार को ये जानकारी दी है. घटना शाम 4 बजे की है. पुलिस ने बताया कि मृतक, जो एक निजी कर्मचारी के रूप में काम करता था, एक शराबी था और कई सालों से अपनी मां को परेशान कर रहा था.
पुलिस ने कहा कि उसके भाई, चचेरे भाई और अन्य दोस्तों ने उसे बार-बार सुधरने के लिए चेताया लेकिन वह बदलने को तैयार ही नहीं था.
उन्होंने बताया कि रविवार को मृतक का अपना भाई और चचेरा भाई चाकू लेकर उसके घर गए और उस पर हमला कर दिया. जब उसने बस स्टॉप की ओर भागने की कोशिश की तो दोनों ने उसका पीछा किया और कथित तौर पर बीच सड़क पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्ति फरार हैं और आगे की जांच जारी है.
आज कल रिश्तों का मोल इस कदर घटता जा रहा है कि मामूली सी बातों पर भाई ही भाई के हत्यारे हो जा रहे हैं. महीनेभर पहले यूपी के बिजनौर से ऐसा ही मामला सामने आया था. संपत्ति विवाद के चलते रिश्तों का खून हो गया. दरअसल, एक मकान को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स ने आपा खो दिया और उसने अपने ही भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
इसके अलावा बीते साल पंजाब के फाजिल्का में ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां लड़की के चक्कर में एक शख्स ने अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मालूम हुआ कि दोनों नशे की हालत में थे, बहस के बाद उनके बीच मारपीट हुई और छोटे भाई ने पास में पड़ी ईंट अपने बड़े भाई के सिर पर मार दी और उसकी मौत हो गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










