
मां के निधन के बाद मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के दोषी को पुलिस एस्कॉर्ट के बिना मिली पैरोल
AajTak
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के दोषी मुजम्मिल शेख महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड का निवासी है और उसने अपनी मां के निधन के 40 दिन बाद कुछ रीति-रिवाज निभाने के लिए इमरजेंसी पैरोल की मांग करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने गुरुवार को मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के दोषी मुजम्मिल शेख को बिना पुलिस एस्कॉर्ट के पांच दिन की डेथ पैरोल दे दी. शेख नासिक जेल में बंद है और 14 जून से पैरोल पर रिहा किया जाएगा. इससे पहले की सुनवाई के दौरान, हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों से भारी भरकम चार्ज पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था. हालांकि, फ्री पुलिस एस्कॉर्ट देने के बजाय, अधिकारियों ने फैसला किया कि वे खुद कोई एस्कॉर्ट नहीं देंगे.
मुजम्मिल शेख महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड का निवासी है और उसने अपनी मां के निधन के 40 दिन बाद कुछ रीति-रिवाज निभाने के लिए इमरजेंसी पैरोल की मांग करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
पर्सनल बॉन्ड पर करनी होगी साइन
रिहाई से पहले मुजम्मिल शेख को पैरोल का फायदा उठाने और 19 जून को दोपहर से पहले नासिक जेल में वापस रिपोर्ट करने के लिए एक पर्सनल बॉन्ड पर हस्ताक्षर करना होगा. उसे अपने दो परिवार के सदस्यों का कॉन्टैक्ट नंबर भी देना होगा.
यह तब हुआ जब राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त लोक अभियोजक ने कहा कि नासिक केंद्रीय कारागार के जेलर ने मुजम्मिल शेख को रिहा करने में कोई समस्या नहीं जताई.
यह भी पढ़ें: मुंबई ब्लास्ट समेत कितने केसेज में वॉन्टेड है Dawood Ibrahim? जानिए इस अंडरवर्ल्ड डॉन की क्राइम कुंडली

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








