
मां की 'बोल्डनेस' पड़ गई बच्चों को भारी, इस स्टिकर के चलते स्कूल ने कहा 'Get Out'
AajTak
इस महिला ने अपनी कार पर एक स्टिकर लगाया है. उस पर जो लिखा है, उसे पढ़ने के बाद अन्य स्टूडेंट्स के माता पिता ने स्कूल में शिकायत की. जिसके बाद महिला के बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है.
एक महिला के बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है. उस पर बाकी बच्चों के माता-पिता भड़क गए थे. इसके पीछे की वजह वो स्टिकर था, जो इस महिला ने अपनी कार पर लगाया था. 35 साल की मिशेल क्लाइन ओनली फैंस के लिए काम करती हैं.
उन्होंने स्टिकर के जरिए अपनी इसी वेबसाइट का प्रचार किया है. इस वेबसाइट पर मिशेल ने अपना नाम पाइपर फॉन रखा है. वो अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं.
मिशेल के बच्चे एक क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाई करते थे. स्कूल ने उन्हें पहले भी चेतावनी दी थी कि वो बच्चों को स्कूल के मेन गेट तक छोड़ने न आएं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल ने उन पर आरोप लगाया कि वो अपनी अश्लील वेबसाइट का प्रचार कर रही हैं.
बाद में स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के माता-पिता ने भी इसकी शिकायत की. जिसके बाद स्कूल ने मिशेल के बच्चों को निकाल दिया.
स्कूल बोर्ड की तरफ से मिशेल और उनके पति को एक लेटर भेजा गया था. जिसमें बताया गया कि कार पर लगा स्टिकर उनकी नीतियों का उल्लंघन है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












