
मां काली पर टिप्पणी करके विवादों में फंसी महुआ मोइत्रा, पार्टी ने भी छोड़ा साथ, देखें न्यूजरूम
AajTak
मां काली के पोस्टर पर विवाद का तेजी से विस्तार हो रहा है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा अपनी एक टिप्पणी की वजह से विवादों के भंवर में फंस गई हैं. महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी ने मोरचा खोल दिया है. बीजेपी की महिला विंंग ने प्रदर्शन किया. बीजेपी महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रही. महुआ इस लडाई में अकेली दिख रही है, लेकिन महुआ के बहाने बीजेपी के निशाने पर टीएमसी है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी को हिंदुओ की भावना की कोई कद्र नहीं. अपनी पार्टी टीएमसी ने तो महुआ से किनारा कर ही लिया है. मां काली पर उनकी टिप्पणी से राजनीतिक नुकसान को भापंते हुए टीएमसी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है. बाकायदा ट्वीट कर विवाद से दूरी बना ली है. देखें न्यूज रूम लाइव में खबरें विस्तार से.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










