
महोबा: मारने की धमकी देकर नाबालिग से 4 महीने तक रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात
AajTak
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भारतीय दंड सहिंता की कई संगीन धाराओं के तहत 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है. श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की घर से गांव की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी.
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. गांव के ही 4 दबंगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया है. परिजनों के संज्ञान में यह मामला तब आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई. परेशान होकर किशोरी ने महोबा पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने की गुहार लगाई है. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भारतीय दंड सहिंता की कई संगीन धाराओं के तहत 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है. श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की घर से गांव की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी. तभी पहले ही घात लगाए गांव के 4 दबंगों ने किशोरी का रास्ता रोक लिया और उसे उठाकर नाले के पास ले गए. वहीं उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी इस बारे में परिजनों को किशोरी ने बताया तो उसे और उसके परिवार का कत्ल कर दिया जाएगा. धमकी देने के बाद चारो दबंग किशोरी के साथ करीब 4 महीने तक लगातार दुष्कर्म करते रहे.UP: तमंचे के बल पर पांच युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार यही नहीं, रेप की वजह से किशोरी के गर्भ में 3 महीने से अधिक का गर्भ भी ठहर गया. किशोरी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलते ही दंबंगों ने साजिश रचकर श्रीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर और आशा बहू के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








