
महीने भर पहले पर कतरने, फिर माफी और अब घर वापसी... आकाश आनंद और मायावती के बीच 'सुलह' के मायने!
AajTak
पार्टी सूत्रों की मानें तो ऐसा नहीं है कि मायावती ने यह फैसला अचानक लिया है बल्कि वापसी की पटकथा लिखी गई. जब आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार ने नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद छोड़ा, तभी से आकाश आनंद के लिए वापसी की राह तलाशी जा रही थी. सब कुछ स्क्रिप्ट के अनुसार तय तरीके से किया गया.
आकाश आनंद को पार्टी से निकाले और केनेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाए हुए बमुश्किल महीने भी नहीं गुजरे की उनकी एक बार फिर बीएसपी में वापसी हो गई है. इस बार यह वापसी सार्वजनिक तौर माफी मांगने और मायावती के द्वारा सार्वजनिक तौर पर माफ कर देने के ऐलान के बाद हुई है. दरअसल, रविवार शाम तब सरगर्मियां बढ़ गईं जब X पर एक के बाद एक चार पोस्ट आकाश आनंद ने किए. उन्होंने बसपा चीफ मायावती से गलती के लिए क्षमा याचना करते हुए लिखा कि उनसे गलती हो गई है. आकाश आनंद ने मायावती से अपील करते हुए लिखा कि उनसे गलती हो गई है उन्हें क्षमा करें.
इसके कुछ देर बाद मायावती का एक X पोस्ट आया, जिसमें उन्होंने आकाश आनंद को माफ कर देने का ऐलान किया. लेकिन यह भी साफ किया कि उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा. वह इस बात पर अटल हैं और आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को कोई माफी नहीं मिलेगी, उनकी गलतियां अक्षम्य है.
यह भी पढ़ें: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, BSP में होगी वापसी, बोलीं- उत्तराधिकारी बनाने का सवाल ही नहीं
इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक ही घटनाक्रम बदला और मायावती का अपने भतीजे के लिए दिल पसीज गया. अचानक ही आकाश आनंद ने अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगी और तुरंत बाद मायावती ने माफ भी कर दिया. दरअसल, बसपा के सूत्रों की मानें तो आकाश आनंद की वापसी की पटकथा उन्हें हटाए जाने के तुरंत बाद से ही तैयार की जा रही थी. मायावती भी पार्टी में अकेली पड़ती जा रही थीं और आकाश आनंद को लेकर पार्टी के कैडर का दबाव भी बढ़ रहा था.
अकेले पड़ती जा रही थीं मायावती?
जिस पुरजोर तरीके से समाजवादी पार्टी लगातार बसपा के कैडर और नेताओं में सेंध लगा रही थी, बीजेपी आंबेडकर के नाम को एग्रेसिव तरीके से भुना रही थी, उससे मायावती को आकाश की जरूरत महसूस होने लगी ताकि पार्टी का निराश कैडर सपा और चंद्रशेखर की राह न पकड़ ले. आकाश को निकाले जाने के बाद हर काम मायावती के जिम्मे में आ चुका था. चाहे दूसरी पार्टियों को जवाब देना हो, बसपा के खिलाफ बन रहे नैरेटिव का काउंटर करना हो या फिर पार्टी की मजबूती के लिए संगठन का काम करना हो. मायावती कई मामलों में अकेली पड़ती जा रही थीं. पार्टी का कोई नेता या कैडर उनके फैसले के खिलाफ बोल तो नहीं सकता, लेकिन उनके भीतर के उत्साह की कमी बसपा सुप्रीमो को नजर आने लगी थी.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








