
महिला मित्र को कॉकपिट में बुलाने पर विवादों में एयर इंडिया का पायलट, इस साल यह दूसरी घटना
AajTak
विशेषज्ञों का कहना है कि इससे यात्रियों और चालक दल के लिए खतरा पैदा हो सकता है. क्योंकि लेह हवाई मार्ग को देश के सबसे कठिन और संवेदनशील हवाई मार्गों में से एक माना जाता है. उन्होंने कहा कि कानून के तहत यह सुरक्षा की शर्तों का उल्लंघन और अपराध है.
महिला मित्र को कॉकपिट में बुलाने के आरोप में एयर इंडिया के दो पायलटों को निलंबित कर दिया गया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा कॉकपिट मानदंडों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के लगभग एक महीने बाद ऐसा हुआ है.
मालूम हो कि एयर इंडिया ने उन दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जिन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली-लेह विमान AI-445 के कॉकपिट में एक अनधिकृत महिला को प्रवेश करने की अनुमति दी थी. केबिन क्रू द्वारा कॉकपिट उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद एयर इंडिया मैनेजमेंट ने यह कदम उठाया.
एयर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने एएनआई को बताया, 'AI-445 पायलट की एक महिला मित्र ने नियमों का पालन किए बिना कॉकपिट में प्रवेश किया, दोनों पायलटों को एयर इंडिया द्वारा ग्राउंड/ऑफ-रोस्टर कर दिया गया है.'
इस घटना पर नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, 'डीजीसीए को इस मुद्दे की जानकारी है और इस मामले में प्रक्रियाओं के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.' अधिकारी ने कहा, 'एयर इंडिया ने विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की है.'
विशेषज्ञों का कहना है कि इससे यात्रियों और चालक दल के लिए खतरा पैदा हो सकता है. क्योंकि लेह हवाई मार्ग को देश के सबसे कठिन और संवेदनशील हवाई मार्गों में से एक माना जाता है. उन्होंने कहा कि कानून के तहत यह सुरक्षा की शर्तों का उल्लंघन और अपराध है.
इससे पहले, 27 फरवरी को दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक महिला मित्र को कॉकपिट में जाने की अनुमति देने वाले पायलट के खिलाफ कार्रवाई को लेकर DGCA ने एयरलाइन से जवाब मांगा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










