
महिला ने रात में मंगाई ये चीज तो डिलीवरी बॉय को हुआ शक, ऐसे बची कस्टमर की जान!
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने ऐसा दावा किया है कि उसने एक महिली की जान बचाई है. एक महिला की ओर से रात के टाइम चूहे मारने वाली दवा ऑर्डर करने पर भी उसे डिलीवरी नहीं मिली.
रात के सन्नाटे में की गई एक छोटी-से ऑनलाइन ऑर्डर ने एक महिला की जिंदगी बचा ली. ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को जब ऑर्डर में कुछ ऐसी चीज दिखाई दी, तो उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ. हालात को मजाक में न लेते हुए उसने सूझ-बूझ दिखाई और कुछ इस तरह महिला की जान बचा ली. ये मामला तमिलनाडु का है, जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में डिलीवरी बॉय ये बताता है कि एक महिला ने देर रात ब्लिंकिट से चूहे मारने वाली दवा ऑर्डर किया. जब कंपनी को इसका ऑर्डर मिला तो, उसने डिलीवरी बॉय को इसे पहुंचाने के लिए भेज दिए. लेकिन इसके बाद जो हुआ वह आपको हैरान कर देगा.
क्या है पूरा मामला?
डिलीवरी बॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना एक वीडियो शेयर किया और बताया कि जब वह चूहे मारने वाली दवा डिलीवर करने के लिए महिला के घर पहुंचा, तो देखा कि महिला बहुत परेशान थी और रो रही थी. उस समय ही उसे लगा कि जरूर कुछ गलत काम करने के लिए ये सामान ऑर्डर किया गया है. जब उसे इस बात का कुछ शक हुआ तो, उसने सामान देने से मना कर दिया और उसे लेकर वापस चला गया.
महिला ने किया इनकार
इस वीडियो में डिलीवरी बॉय ने ये भी बताया कि जब उसने महिला को जब ऑर्डर पहुंचाने से मना कर दिया तो, उन्होंने इसका कारण पूछा. तब व्यक्ति ने कहा कि आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है. आप बहुत परेशान लग रही है और रो रही हैं. ऐसा लग रहा है कि आप सुसाइड करने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन महिला ने कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं करनी वाली हूं. लेकिन डिलीवरी बॉय ने यह कहकर सामान नहीं दिया कि आप कल सुबह ऑर्डर करके वापस मांगा सकती हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











