
महिला ने केवल 270 रुपए में खरीदे 3 घर! तीनों घरों को लेकर है ये बड़ा प्लान
AajTak
एक महिला ने काफी ज्यादा कम कीमतों पर 3 घर खरीदकर सबको हैरान कर दिया है. साथ ही उनके पास देश में खरीदी गई तीनों प्रॉपर्टीज के लिए बड़ा प्लान है. दरअसल महिला ने जहां ये घर खरीदें हैं वह इलाका घटती आबादी के गंभीर मुद्दे से जूझ रहा है.
कहते हैं खरीदारी में शानदार डील पा लेना भारतीय महिलाओं का टैलेंट है. माना जाता है कि वे बेहतर मोलभाव करती हैं. लेकिन हाल में कैलिफोर्निया की एक महिला को ऐसी डील मिली कि पूरी दुनिया हैरान है. दरअसल, 49 साल की रूबिया डेनियल ने तीन घर खरीदे हैं. अब इसके लिए उन्होंने जो कीमत चुकाई वो यकीन से परे है.
270 रुपये में खरीदे तीनों घर
इटली के सिसिली में रूबिया ने ये तीन घर केवल $3.30 (लगभग 270 रुपये) में खरीदे हैं. साथ ही रूबिया यहां के एक छोटे कस्बे Mussomeli में रहने भी आ गई हैं जिसकी आबादी 10 हजार है. डेनियल के पास देश में खरीदी गई तीनों प्रॉपर्टीज के लिए बड़ा प्लान है. वह वहां पहुंचकर एक घर को सेट करेंगी और बाकी दोनों को कस्बे के हित में ही तैयार करेंगी.
एक घर को वेलनेस सेंटर में बदलेंगी रूबिया
अपने एक घर को वह एक आर्ट गैलरी में बदलने की योजना बना रही हैं, जबकि दूसरे घर को वह कम्युनिटी के लिए एक वेलनेस सेंटर में बदलने पर विचार कर रही हैं. इसमें वेलनेस सेंटर उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. संपत्तियां खरीदने के बाद से डेनियल्स ने इसमें काम कराना शुरू कर दिया था. अभी तक, दो संपत्तियों के बाहरी हिस्से पर पूरी तरह से काम किया गया है, लेकिन वेलनेस सेंटर का काम अभी शुरू होना बाकी है.
इटली में कई जगह बिक रहे इतने सस्ते घर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











