
महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश... पति और ससुरालवालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
AajTak
हैदराबाद (Hyderabad) में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल वालों प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की. महिला डॉक्टर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में रोते हुए आपबीती कही, इसके बाद उसने सुसाइड की कोशिश की. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad) में एक महिला डॉक्टर ने पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इससे पहले महिला ने एक वीडियो बनाया, जिसमें आपबीती सुनाई. घटना के बारे में जब परिजनों को पता चला तो तुरंत महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
पीड़ित महिला डॉक्टर ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने रोते हुए अपने साथ हो रही प्रताड़ना के बारे में बताया. वीडियो में महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुरालवालों पर मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए. इस मामले का वीडियो सामने आया तो सनसनी फैल गई. मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद जांच शुरू की गई.
यह भी पढ़ें: Pune: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामले में पति को जमानत, घर के बाहर निर्वस्त्र किया था खड़ा
आत्महत्या की कोशिश के तुरंत बाद महिला को गंभीर हालत में कर्मनघाट स्थित जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. फिलहाल महिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले का जायजा लिया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पति और ससुरालवालों से भी पूछताछ कर रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









