
महिलाओं से ज्यादा पुरुष खाते हैं नॉन-वेज, मुस्लिमों से ज्यादा ईसाई मांसाहारी
AajTak
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक, भारत में नॉन-वेज खाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. देश में करीब 45 फीसदी महिलाएं और 57 फीसदी पुरुष ऐसे हैं जो नॉन-वेज खाते हैं. वहीं, ईसाई धर्म को मानने वाले लोग नॉन-वेज खाने के सबसे ज्यादा शौकीन हैं.
भारत में मांस खाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. इसमें भी पुरुषों की संख्या ज्यादा बढ़ी है. देश में 45 फीसदी से ज्यादा महिलाएं और 57 फीसदी से ज्यादा पुरुष नॉन-वेज खाते हैं. ये जानकारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट बताती है कि 2015-16 की तुलना में 2019-21 में नॉन-वेज खाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है.
NFHS-5 का सर्वे दो हिस्सों में किया गया था. इसलिए इसमें 2019-21 का डेटा है. इससे पहले 2015-16 में NFHS-4 का सर्वे हुआ था. 2015-16 के सर्वे में सामने आया था कि देश में करीब 46 फीसदी पुरुष और 40 फीसदी महिलाएं नॉनवेज खाती हैं. 5 साल में देश में नॉन-वेज खाने वाली महिलाओं की संख्या में 5% और पुरुषों की संख्या में 11% और आबादी जुड़ गई है.
इस सर्वे में ये भी सामने आया कि 16.6% पुरुष और 29.4% महिलाओं ने अपने जीवन में कभी नॉन-वेज नहीं खाया है. ये आंकड़ा 2015-16 की तुलना में कम है. 2015-16 में 29.9% महिलाओं और 21.6% पुरुषों ने कभी नॉन-वेज न खाने की बात कही थी. नॉन-वेज फूड में मछली, चिकन और मीट को शामिल किया गया है. सर्वे में 15 से 49 साल की उम्र के लोगों को शामिल किया गया था.
भारत में नॉन-वेज खाना खाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपेंट (OECD) के मुताबिक, 2020 में भारतीयों ने 60 लाख टन से ज्यादा मीट खाया था.
ये भी पढ़ें-- Wheat crisis: MSP पर खरीद कम या स्टॉक में गिरावट? भारत में कैसे खड़ा हुआ गेहूं का संकट
नॉन-वेज खाने वालों का क्या है ट्रेंड?

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








