
महिलाओं पर फोकस... युवाओं पर जोर, बजट को लेकर PM मोदी ने दिए ये संकेत
AajTak
बजट सत्र की शुरुआत से पहले PM Narendra Modi ने अपने संबोधन में कहा कि जब भारत आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा, तो भारत विकसित होकर रहेगा.
आज से देश में बजट सत्र (Budget Season) की शुरुआत होने जा रही है और कल यानी 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट (Union Budget 2025) पेश करेंगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मां लक्ष्मी को प्रणाम किया और कहा कि देश की जनता ने हमें तीसरी बार दायित्व सौंपा है और हमारी तीसरी सरकार का ये पहला पूर्ण बजट है, गरीब मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल पेश होने वाला बजट देश में नया विश्वास पैदा करेगा.
2047 में विकसित राष्ट्र बनाने की झलक दिखेगी बजट सत्र की शुरुआत से पहले PM Narendra Modi ने अपने संबोधन में कहा कि जब भारत आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा, तो भारत विकसित होकर रहेगा. हमारे देश के 140 करोड़ देशवासी इस संकल्प को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे तीसरी बार ये दायित्व सौंपा है और इस तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट 2047 पर फोकस्ड होगा. उन्होंने कहा कि हम मिशन मोड में हैं और सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं.
नारी शक्ति पर फोकस रह सकता है बजट पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ओर इशारा किया कि Budget 2025 में महिलाओं को लेकर कुछ खास ऐलान किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि हर नारी को सम्मान और समान अधिकार मिलना जरूरी है. हमें नारी शक्ति के गौरव को स्थापित करना है और इस बजट सत्र में नारी शक्ति को बढ़ावा देने उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.
युवा शक्ति का मिल रहा सपोर्ट प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास की तेज गति को प्राप्त करना होता है, तो इसमें सबसे ज्यादा अहम रिफॉर्म्स और जनभागीदारी का होता है, जिससे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि हमारा युवा देश है और हमारी पास बेशुमार युवा शक्ति है. आज जो 20-25 साल के युवा हैं, जब वो 45-50 साल के होंगे, तो वो विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी होने वाले हैं.
PM बोले- हम मिशन मोड में, ऐतिहासिक होगा बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम मिशन मोड में हैं और इस सत्र में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे, कुल मिलाकर ये बजट देश में नया विश्वास पैदा करने वाला होगा. PM Narendra Modi के मुताबिक, ये बजट सत्र विकसित भारत को नई उर्जा देगा. देश को मजबूत बनाने वाले कानून बनेंगे. उन्होंने कहा कि अगले 25 साल के लिए समृद्ध भारत संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से शिखर तक पहुंचने का इरादा है. 2047 तक विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प है और इस बार का बजट ऐतिहासिक होने वाला है.
विदेश से नहीं उठी कोई चिंगारी अपने संबोधन के अंत में पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कहते हैं बोला कि मैं उम्मीद करता हूं कि हम देश का आकाक्षांओं पर इस बजट सत्र में खरे उतरेंगे. सबसे बड़ी बात ये है कि साल 2014 से लेकर अब तक शायद ये पहला संसद का सत्र है, जिसके एक 2 दिन पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं उठी, विदेश से आग लगाने की कोशिश नहीं की गई. मैं 2014 से देख रहा हूं हर सत्र से पहले शरारत करने के लिए लोग तैयार बैठे थे और हमारे यहां उसे हवा देने की कोशिश करने वालों की कमी नहीं है. बता दें कि पिछले कुछ बजट सत्र के दौरान संसद में कई बार हंगामा देखने को मिला है और पेगासस, जॉर्ज सोरस से लेकर हिंडनबर्ग तक कई ऐसे उदाहरण मौजूद हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







