
महिलाओं को हर महीने ₹3000, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम... दिल्ली चुनाव में कांग्रेस भी देगी 5 गारंटी!
AajTak
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी है. सत्तारूढ़ AAP से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने भी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस भी 5 गारंटी देगी. ये गारंटी चरणबद्ध तरीके से ऐलान की जाएंगी.
दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं. सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है. पार्टी ने अपना गारंटी पत्र लगभग तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी अपनी गारंटी देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता 6 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस की ट्रेडमार्क गारंटी की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की भी शुरुआत हो जाएगी.
एक दिन पहले ही बीजेपी ने भी अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में रैली और सत्तारूढ़ AAP को निशाने पर लिया.
इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी भी अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और लगातार बड़ी गारंटी का ऐलान कर रही है.
अब कांग्रेस भी चुनाव मैदान में अपनी गारंटी के साथ उतरेगी. नेता विपक्ष राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता दिल्लीवासियों को लुभाने के लिए मुफ्त योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










