
महाराष्ट्र MLC चुनाव: शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में किया शिफ्ट, आदित्य ठाकरे भी पहुंचे
AajTak
एमएलसी चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से भाजपा समर्थित एक उम्मीदवार सदाभाऊ खोत और एनसीपी के एक उम्मीदवार शिवाजीराव गर्जे ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. विधान परिषद की 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. महाविकास अघाड़ी ने छह उम्मीदवार उतारकर सियासी घमासान की बुनियाद रख दी है.
महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव से पहले शिवसेना ने गुरुवार को अपने विधायकों को पूर्वोत्तर मुंबई के पवई में एक लग्जरी होटल में शिफ्ट कर दिया है. बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के बाजी मारने के चलते शिवसेना ने ऐहतियात के तौर पर यह फैसला किया है. वहीं गुरुवार देर रात शिवसेना के विधायक और केबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी होटल पहुंच गए.
सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नेतृत्व करने वाली पार्टी ने अपने विधायकों को शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए बुलाया था. बैठक के बाद शिवसेना नेता अनिल देसाई ने मीडिया से कहा कि पार्टी के सभी विधायकों को राज्य के उच्च सदन के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव और मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सामान्य निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा, सभी निर्दलीय विधायक और छोटे दल महा विकास अघाडी का पूरी तरह समर्थन कर रहे हैं.
10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में
राज्यसभा चुनाव की तरह ही विधान परिषद मुकाबला करीबी होने की उम्मीद है क्योंकि विधान परिषद की 10 खाली सीट के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. MLC चुनाव की दौड़ में भाजपा के 5 उम्मीदवार- प्रसाद बालक, श्रीकांत भारतीय, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे, राम शिंदे शामिल हैं. जबकि, कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा से दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं.
शिवसेना से सचिन अहिर और नंदूरबार के शिवसेना जिला प्रमुख आमशा पाडवी नामांकन दाखिल कर चुके हैं. एनसीपी से रामराजे नाईक निंबालकर और एकनाथ खड़से नामांकन दाखिल कर चुके हैं.
20 जून को 30 सीटों पर चुनाव

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










