
महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 उम्मीदवार जीते, एक सीट पर कांग्रेस ने मारी बाजी
AajTak
महाराष्ट्र की 10 सीटों पर विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. शिवसेना और NCP के 2-2 उम्मीदवार जीते हैं, जबकि बीजेपी के 5 कैंडिडेट MLC चुनाव जीत गए हैं.
महाराष्ट्र की 10 सीटों पर विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. इसमें बीजेपी के 4 कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है. जबकि NCP और शिवसेना के 2-2 उम्मीदवारों सिर पर जीत का सेहरा बंधा है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की.
जानकारी के मुताबिक शिवसेना से सचिन अहीर और अमाश्या पाडवी ने जीत हासिल की है, वहीं NCP के एकनाथ खडसे और रामराजे निंबालकर चुनाव जीत गए हैं. उधर, भाजपा के प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय और उमा खपरे ने विधान परिषद का चुनाव जीत लिया है. वहीं बीजेपी नेता प्रसाद लाड को कांग्रेस नेता भाई जगताप से हार का सामना करना पड़ा है.
विधान परिषद चुनाव के लिए शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने 2-2 कैंडिडेट को मैदान में उतारा था. जबकि बीजेपी की ओर से 5 उम्मीदवार थे.
10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे
महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे. MLC चुनाव की दौड़ में भाजपा के 5 उम्मीदवार- प्रसाद बालक, श्रीकांत भारतीय, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे, राम शिंदे शामिल थे. जबकि, कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा से दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे. शिवसेना से सचिन अहिर और नंदूरबार के शिवसेना जिला प्रमुख आमशा पाडवी मैदान में थे, वहीं एनसीपी से रामराजे नाईक निंबालकर और एकनाथ खड़से ने ताल ठोकी थी.
ये भी पढ़ें

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










