
महाराष्ट्र: BMC में पार्टी दफ्तर पर कब्जे को लेकर शिंदे-उद्धव गुट में छिड़ी जंग, सभी दलों के ऑफिस सील
AajTak
महाराष्ट्र में'असली शिवसेना' के दावे को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट आए दिन भिड़ जाते हैं. इसी सिलसिले में एक बार फिर दोनों गुटों के बीच बीएमसी ऑफिस में बुधवार को झड़प हो गई थी. जिसके बाद BMC ने फिलहाल सभी कार्यालयों को हटाने का फैसला किया.
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में एक दिन पहले पार्टी दफ्तर को लेकर छिड़ी जंग के बाद BMC ने एक्शन लिया है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने गुरुवार को BMC में स्थित सभी दलों के कार्यालय को सील कर दिया है. यह कदम मुंबई पुलिस के निर्देश पर उठाया गया है.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने बताया कि BMC ने मुख्यालय में शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यालयों को सील कर दिया है.
दरअसल, महाराष्ट्र में'असली शिवसेना' के दावे को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट आए दिन भिड़ जाते हैं. इसी सिलसिले में एक बार फिर दोनों गुटों के बीच बीएमसी ऑफिस में बुधवार को झड़प हो गई थी.
शिंदे गुट के लोगों ने बीएमसी कार्यालय में बने शिवसेना दफ्तर पर कब्जा कर लिया था. इस दौरान वहां मौजूद उद्धव गुट के नेताओं ने इसका विरोध किया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान पहले तो दोनों तरफ से जमकर बहस हुई फिर बात हाथापाई पर आ गई थी. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करा दिया.
कल हुई घटना में महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि शांति बनाए रखनी चाहिए. उद्धव ठाकरे गुट को यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने बहुमत खो दिया है. ग्राम पंचायत चुनाव में भी वे 5वें स्थान पर थे. उन्हें यह समझना चाहिए कि हम सत्ता में हैं. उन्हें धैर्य रखना चाहिए.
नागपुर विधानसभा परिसर से छिन चुका है कार्यालय

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








