
महाराष्ट्र: BJP की पहली लिस्ट में परिवारवाद की झलक! जानें पार्टी ने पूर्व मंत्रियों के कितने बेटे-बेटियों को बनाया प्रत्याशी?
AajTak
महाराष्ट्र बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें परिवारवाद को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है. पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के बेटे-बेटियों और कई की पत्नी को टिकट दिया गया है. पार्टी ने इस चुनाव में कुछ नए चेहरे को भी टिकट दिया है.
बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. हालांकि, इस लिस्ट को लेकर पार्टी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लग रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को फिर से नॉमिनेट किया गया है. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को सिंधुदुर्ग जिले की कणकवली सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है.
बीजेपी ने श्रीजय च्वाण को बीजेपी की तरफ से नांदेड के भोकर निर्वाचन क्षेत्र से अपने पिता अशोक च्वाण की जगह पर टिकट मिला है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वाण हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं और उन्हें राज्यसभा का सदस्य नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर MVA में सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच! उद्धव ठाकरे ने की बड़ी मांग
नेताओं के करीबियों को दिया गया टिकट
पूर्व सांसद अनिल शिरोले के पुत्र सिद्धार्थ शिरोले को पुणे की शिवाजीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. चिंचवड में, दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप की जगह उनके देवर शंकर जगताप को टिकट मिला है. जलगांव के रावर से अमोल जावले, और अहलियानगर के शिर्गोंदा से प्रतिभा पाछपुते को भी उम्मीदवार बनाया गया है. अमोल दिवंगत बीजेपी विधायक हरिभाऊ जावले के पुत्र हैं, जबकि प्रतिभा बीजेपी विधायक बाबनराव पाछपुते की पत्नी हैं.
पूर्व बीजेपी मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर को लातूर जिले की निलंगा सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी के राज्यसभा सदस्य धनंजय महाडिक के छोटे भाई अमल महाडिक को 2014 में जीती गई कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा सीट से दोबारा टिकट दिया है. बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष और वर्तमान विधायक आशीष शेलार के भाई, पूर्व पार्षद विनोद शेलार को मालाड सीट से टिकट दिया गया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








