
महाराष्ट्र: सरपंच की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का 'जल समाधि', दी ये चेतावनी
AajTak
बीड जिले के केज तहसील के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर को अगवा करने के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के द्वारा एक पवन चक्की कंपनी से पैसे मांगने की रंगदारी को नकारा था.
महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में बुधवार को कई लोगों ने सरपंच संतोष देशमुख की निर्मम हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 'जल समाधि' आंदोलन शुरू किया. यह विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड के पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के एक दिन बाद हुआ. कराड को सरपंच की हत्या से जुड़े एक रंगदारी मामले में वांछित किया गया था और बाद में उसे 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया. इस हत्या और रंगदारी मामलों की जांच क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) द्वारा की जा रही है.
अगवा करने के बाद हुई थी हत्या
बीड जिले के केज तहसील के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर को अगवा करने के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के द्वारा एक पवन चक्की कंपनी से पैसे मांगने की रंगदारी को नकारा था.
3 लोगों की हुई गिरफ्तारी
अब तक पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं. रंगदारी मामले में कराड और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
गांव वालों ने किया जल आंदोलन

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









