
महाराष्ट्र: विधानसभा में CM एकनाथ शिंदे का इम्तिहान आज, फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी नई सरकार
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी-शिंदे गुट के विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुन लिया है. वहीं स्पीकर राहुल नार्वेकर ने भी शिंदे को नेता के तौर पर मान्यता भी दे दी है.
महाराष्ट्र की राजनीति में 10 दिन की बगावत के बाद बड़ा उलटफेर करने वाले शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे की नई सरकार आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों के साथ मुंबई के एक होटल में बैठक की. इसमें बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत सभी विधायक भी शामिल हुए.
फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी-शिंदे गुट के विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुन लिया है. स्पीकर राहुल नार्वेकर ने भी शिंदे को नेता के तौर पर मान्यता दे दी है. उनकी तरफ से भरत गोगावले को चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया है. वहीं उद्धव गुट के अजय चौधरी को पहले विधायक दल का नेता बनाया गया था, उनकी नियुक्ति को स्पीकर ने रद्द कर दिया है. उनके साथ-साथ सुनील प्रभु को भी चीफ व्हिप के पद से हटा दिया गया है. इसके बाद उद्धव गुट के विधायकों के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. अगर वो नए चीफ व्हिप का आदेश नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ अयोग्यता की कार्रवाई का रास्ता खुल जाएगा.
मुंबई के होटल में हुई बैठक के बारे में एक विधायक ने बताया कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सोमवार को बहुमत परीक्षण का सामना करने के लिए तैयार है. फ्लोर टेस्ट के लिए सरकार की रणनीति क्या होगी, इस पर सभी विधायकों की उपस्थिति में हुई बैठक में चर्चा की गई. हालांकि शक्ति परीक्षण से पहले बीजेपी-शिंदे गुट प्रत्याशी राहुल नार्वेकर के स्पीकर चुने जाने के बाद लग रहा है कि सरकार को जादुई आंकड़ा पाने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.
राहुल नार्वेकर को मिले थे 164 वोट
दरअसल 288 सदस्यीय विधानसभा में रविवार को हुए स्पीकर चुनाव में बीजेपी-शिंदे गुट के गठबंधन पक्ष में 164 वोट मिले थे. हालांकि स्पीकर के चुनाव में जीत के लिए 144 वोट चाहिए थे. यानी राहुल नार्वेकर को जीत से 20 वोट ज्यादा मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 विधायकों ने वोट किया. राहुल नार्वेकर ने अपने प्रतिद्वंदी को 47 वोट के बड़े अंतर से हराया है.
दोनों गुटों ने MLAs की सदस्यता रद्द करने की मांग की

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









