
महाराष्ट्र: विधानसभा में उठी नागपंचमी पर सर्प पूजा फिर से शुरू करने की मांग, केंद्र से चर्चा करेगी राज्य सरकार
AajTak
भाजपा विधायक सत्यजीत देशमुख ने मांग करते हुए कहा कि सांगली जिले के बत्तीस शिराला कस्बे में नाग पंचमी पर जीवित नागों की पूजा की प्रथा फिर से शुरू की जाए. कई अन्य विधायकों ने इस मुद्दे का समर्थन किया.
महाराष्ट्र विधानसभा में नागपंचमी पर जीवित नागों की पूजा को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है. बुधवार को बीजेपी विधायक सत्यजीत देशमुख ने इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राज्य सरकार से विशेष अनुरोध किया कि सांगली जिले के बत्तीस शिराला शहर में यह पारंपरिक प्रथा फिर से शुरू की जाए.
देशमुख की मांग को विधानसभा में कई अन्य विधायकों का भी समर्थन मिला. इसके जवाब में राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि वे इस मुद्दे को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने रखेंगे और इस पर 7-8 जुलाई को बैठक भी तय की गई है.
नाईक ने कहा कि नागपंचमी पर जीवित नागों की पूजा स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ी है और सरकार इस पर नियमों के तहत फिर से विचार करेगी ताकि परंपरा भी बचे और सर्पों को नुकसान भी न हो.
यह भी पढ़ें: MP: नागपंचमी पर विदिशा के बीजामंडल में हिंदुओं को पूजा की इजाजत नहीं, कलेक्टर ने दिया ASI के 'मस्जिद' नोटिफिकेशन का हवाला
पृष्ठभूमि और विवाद
बत्तीस शिराला शहर, श्रावण के महीने में मनाए जाने वाले नाग पंचमी पर जीवित सांपों की पूजा करने की अपनी पुरानी प्रथा के लिए जाना जाता है. 2002 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बत्तीस शिराला में जीवित कोबरा नागों की झांकी और पूजा पर रोक लगा दी थी. यह आदेश वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दिया गया था. पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने दलील दी थी कि इससे सांपों को नुकसान होता है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






