
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर MVA में रार, इन 12 सीटों पर अड़े कांग्रेस और उद्धव सेना, शरद पवार करा पाएंगे सुलह?
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव के लिए एमवीए में सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए शिवसेना यूबीटी नेता अनिल परब और आदित्य ठाकरे ने मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात की. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शरद पवार से लगातार संपर्क में हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगियों के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है. साउथ मुंबई के ट्राइडेंट होटल में कल की नौ घंटे लंबी मैराथन बैठक के बाद, एमवीए नेता अभी तक विदर्भ में महत्वपूर्ण सीटों को लेकर आम सहमति पर नहीं पहुंच पाए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और शिवेसना यूबीटी के नेता अब एमवीए में मतभेदों को सुलझाने और मध्यस्थता करने के लिए एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के पास पहुंच गए हैं.
इस बीच, शिवसेना यूबीटी नेता अनिल परब और आदित्य ठाकरे ने मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात की. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शरद पवार से लगातार संपर्क में हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना ने अपनी रामटेक और अमरावती सीटें कांग्रेस को दे दी थीं. इसलिए उद्धव सेना विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें चाहती है और विदर्भ में कुल 12 सीटों पर दावा किया है. शिवसेना यूबीटी का तर्क है कि इन 12 सीटों में ऐसी सीटें शामिल हैं जहां एमवीए के कोई मौजूदा विधायक नहीं हैं.
एमवीए में विवाद का कारण बनी हैं ये 12 सीटें
1. अरमोरी - कृष्णा गजबे, भाजपा विधायक2. गढ़चिरौली- देवराल होली, भाजपा विधायक3. गोंदिया - विनोद अग्रवाल, विधायक निर्दलीय4. भंडारा - निर्दलीय विधायक नरेंद्र बोंडेकर5. चिमूर - कीर्तिकुमार भांगड़िया, भाजपा विधायक6. बल्लारपुर-सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा विधायक7. चंद्रपुर - किशोर जोर्गेवार, निर्दलीय विधायक8. रामटेक - आशीष जयसवाल, निर्दलीय विधायक (शिवसेना शिंदे गुट को समर्थन)9. कामठी - टेकचंद सावरकर, भाजपा विधायक10. दक्षिण नागपुर - मोहन मते, भाजपा विधायक11. अहेरी - धर्मराव बाबा अत्राम, राकांपा अजित पवार गुट के विधायक12. भद्रावती वरोरा - कांग्रेस विधायक प्रतिभा धानोरकर लेकिन वर्तमान में लोकसभा में सांसद हैं
कांग्रेस पार्टी इन बारह सीटों पर दावा तो कर ही रही है, साथ ही नासिक पश्चिम सीट पर भी चुनाव लड़ने पर जोर दे रही है, जहां शिवसेना ठाकरे गुट ने सुधाकर बडगुजर की उम्मीदवारी लगभग तय कर ली है. ट्राइडेंट होटल की बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने नासिक पश्चिम सीट पर दावा ठोका तो शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत उठकर बाहर चले गए. शिवसेना ठाकरे समूह ने अपने विधायकों की तत्काल बैठक बुलाई है. ऐसा लग रहा है कि अगर शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस के बीच खींचतान बढ़ती रही तो एमवीए में सीट बंटवारे पर सौहार्दपूर्ण तरीके से हल नहीं निकल पाएगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










