
महाराष्ट्र में मंत्रियों को मिलेगा 2.5 साल का कार्यकाल, 2 दिनों में बंट जाएंगे विभाग... सीएम फडणवीस ने बताया सरकार चलाने का पूरा फॉर्मूला
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज 39 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस मंत्रिमंडल में 6 मंत्री राज्य मंत्री हैं और अगले दो दिनों में पोर्टफोलियो भी दे दिए जाएंगे और इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रालयों के वितरण पर सर्वसम्मति बन गई है और इसे अंतिम रूप दे दिया गया है.
महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जानकारी के मुताबिक इसमें 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सूत्रों की मानें तो जिस गृह विभाग पर शिवसेना नजर जमाए हुए थी, वो बीजेपी के खाते में रहेगा. साथ ही बीजेपी ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास रखा है. सामने आया है कि मंत्रियों का कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का होगा. शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया बातचीत में आगे की कार्य योजना भी बताई.
मंत्रालयों के वितरण पर बनी सर्वसम्मति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज 39 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस मंत्रिमंडल में 6 मंत्री राज्य मंत्री हैं और अगले दो दिनों में पोर्टफोलियो भी दे दिए जाएंगे और इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रालयों के वितरण पर सर्वसम्मति बन गई है और इसे अंतिम रूप दे दिया गया है.
विधानसभा के शीत सत्र से पहले हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार पत्रकारों से संवाद किया. फडणवीस ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में 20 बिल पेश किए जाएंगे, जो राज्य के विकास और कल्याण के लिए अहम होंगे.
विपक्षी दलों ने High Tea Party का बहिष्कार किया
इस दौरान विपक्षी दलों ने सत्र के पहले दिन High Tea Party का बहिष्कार किया. फडणवीस ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष वही पुराने मुद्दों को उठा रहा है, जो पिछले कुछ वर्षों से उठाए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब विपक्ष ने केवल एक नया मुद्दा जोड़ा है, वह है EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के दुरुपयोग का आरोप.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










