
महाराष्ट्र में बीजेपी MLC योगेश तिलेकर के चाचा की अपहरण के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
बीजेपी एमएलसी योगेश तिलेकर के चाचा का सोमवार को कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया और 40 किलोमीटर दूर ले जाकर उनकी हत्या कर दी. घरवालों का कहना है कि फिरौती को लेकर कोई कॉल नहीं आया था. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.
महाराष्ट्र में बीजेपी के एमएलसी योगेश तिलेकर के चाचा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. बदमाशों ने पुणे जिले में बीते सोमवार को इस वारदात को अंजाम दिया. वहीं फैमिली का कहना है कि किडनैपिंग के बाद फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतीश वाघ (55) को पुणे शहर के हडपसर इलाके में शेवालवाड़ी चौक के पास एक एसयूवी में चार-पांच लोगों ने उस समय किडनैप कर लिया, जब वो सुबह की सैर पर निकले थे. जिसके बाद उनका पता लगाने के लिए कई टीमें गठित कीं.
किडनैपिंग के बाद 40KM दूर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एसीपी मनोज पाटिल ने कहा कि वाघ की पुणे जिले में पुणे-सोलापुर हाईवे पर यावत के पास हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को अपहरण वाली जगह से करीब 40 किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया.
फिरौती के लिए नहीं आया था कोई कॉल
अधिकारी ने कहा कि उनके शरीर पर कई चोटें थीं. आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं. पंचनामा करने के लिए एक टीम मौके पर है. इससे पहले दिन में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तिलेकर के परिवार को फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया और न ही उन्होंने किसी पर संदेह जताया है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि वाघ की रुचि खेती में थी और शेवालवाड़ी के पास उनका एक होटल भी था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










