
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
AajTak
Maharashtra 10th Board Exam Cancelled: देश के कई राज्यों की ही तरह महाराष्ट्र में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई है. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
देश में कोरोना वायरस ने अब घातक रूप ले लिया है. पिछले कुछ हफ्तों से रोजाना 2 लाख से अधिक की संख्या में नए मामला दर्ज किए जा रहे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने राज्य में होने वाली 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की स्टेट बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. साथ ही 10वीं की परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया था. हालांकि, अब की कोरोना स्थिति को देखते हुए फिलहाल, परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने अब कक्षा 10 वीं के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है. छात्रों और शिक्षकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. बता दें कि इससे पहले भी कई राज्यों में राज्य बोर्ड परीक्षाओं को या तो स्थगित कर दिया है या फिर रद्द. वहीं, सीबीएसई ने सबसे पहले 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया था और 10वीं की परीक्षाओं को रद्द. यही फैसला आईसीएस बोर्ड की तरफ से भी किया गया है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











