
'महाराष्ट्र में ईवीएम SOP का पालन नहीं...', SC जाएगा INDIA ब्लॉक, शरद पवार-केजरीवाल की बैठक में फैसला
AajTak
दिल्ली में शरद पवार के निवास 6 जनपथ पर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक हुई. मीटिंग पर बात करते हुए पुणे एनसीपी (SP) अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा,'महाराष्ट्र चुनाव में अनियमितताओं और मिसकंडक्ट के खिलाफ INDIA अलायंस शुक्रवार तक सुप्रीम कोर्ट (SC) में याचिका दायर करेगा.
महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक को मिले झटके के बाद आज नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के चीफ शरद पवार के घर पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की अहम बैठक हुई.
बैठक में आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस की तरफ से सीनियर लीडर अभिषेक मनु सिंघवी और गुरदीप सप्पल भी मौजूद रहे. बैठक में तय किया गया है कि INDIA ब्लॉक ईवीएम के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में INDIA ब्लॉक
बैठक दिल्ली में शरद पवार के निवास 6 जनपथ पर हुई. मीटिंग पर बात करते हुए पुणे एनसीपी (SP) अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा,'महाराष्ट्र चुनाव में अनियमितताओं और मिसकंडक्ट के खिलाफ INDIA अलायंस शुक्रवार तक सुप्रीम कोर्ट (SC) में याचिका दायर करेगा.
महाराष्ट्र में SOP का पालन न करने का आरोप
प्रशांत जगताप ने आगे कहा,'महाराष्ट्र में मतदान से तीन दिन पहले तक मतदाताओं के नाम काटे और जोड़े गए. हमारे पास अपने दावे के समर्थन में आंकड़े हैं. महाराष्ट्र में ईवीएम और वीवीपैट पर एसओपी का पालन नहीं किया गया.'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










