
महाराष्ट्र में अलायंस तो 'सड़ा हुआ फल', गिरनी ही चाहिए उद्धव सरकार: उमा भारती
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे को शिवसेना का नाम बदलकर कांग्रेस सेना रख लेना चाहिए, यह सरकार गिरनी ही चाहिए.
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है और उद्धव सरकार के गिरने का खतरा मंडरा रहा है. शिवसेना के प्रभावशाली नेता एकनाथ शिंदे के बगावती तेवर अपना लेने के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार मुश्किल में है.
इसी दौरान बीजेपी की वरिष्ठ और फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'यह बाला साहब वाली शिवसेना नहीं है, इस सरकार को तो गिरना ही चाहिए.'
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की नेता उमा भारती ने बड़ा बयान देते हुए शिवसेना पर जमकर निशाना साधा. उमा भारती ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस की गठबंधन सरकार दरअसल सड़ा हुआ फल था, जो अब टूट गया है.
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में जो सरकार बनी थी वो अव्यवहारिक थी क्योंकि कांग्रेस और शिवसेना का मिलन तो हो नहीं सकता. यह तो सड़ा हुआ फल था, इनका एक ही मकसद था कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखना है.
उमा भारती ने कहा, 'यह बाला साहब वाली शिवसेना बिल्कुल नहीं थी, यह तो कांग्रेस की B टीम वाली शिवसेना है. यह सरकार जरूर गिरनी चाहिए, क्योंकि यह हिंदू विरोधी और महिला विरोधी सरकार है.'
उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा इस शिवसेना को नाम बदलकर 'कांग्रेस सेना' रख लेना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










