
महाराष्ट्र में अब Aarey प्रोजेक्ट पर घमासान, राज ठाकरे के बेटे ने उठाए शिंदे सरकार के फैसले पर सवाल
AajTak
महाराष्ट्र में अब Aarey मेट्रो शेड पर घमासान छिड़ता दिख रहा है. मनसे की छात्र शाखा के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार के पहले फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि विकास समय की जरूरत है, हमें निश्चित रूप से विकास की आवश्यकता है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार के पहले ही फैसले पर सवाल उठाया है. साथ ही अमित ठाकरे ने शिंदे सरकार से इस कदम पर पुनर्विचार करने की भी अपील की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नई सरकार का नया फैसला मेरे और असंख्य पर्यावरण कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला है. राज्य के युवाओं ने पहले इस कदम के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया था. कुछ को जेल भी भेजा गया था.
मनसे की छात्र शाखा के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने आगे कहा कि विकास समय की जरूरत है लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं. उन्होंने कहा कि हमें निश्चित रूप से विकास की आवश्यकता है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं. अगर हमारा पर्यावरण पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा तो फिर राजनीति या शासन करने के लिए कोई नहीं बचेगा. राजनेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए.
जूनियर ठाकरे ने कहा कि मैं नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से आरे मेट्रो कार शेड से संबंधित अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करता हूं. बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाते ही एकनाथ शिंदे की सरकार ने आदेश जारी किया है कि मेट्रो शेड आरे कॉलोनी में शिफ्ट होगी.
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के आते ही मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है. यह वही प्रोजेक्ट है, जिसे लेकर शिवसेना और बीजेपी आमने सामने रही है. दरअसल, महाराष्ट्र के नए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पद संभालते ही मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में ट्रांसफर करने के लिए निर्देश दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सरकार की कानूनी टीम से कोर्ट को सूचित करने के लिए कहा कि अब मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
इससे पहले जब उद्धव ठाकरे सीएम बने थे, तो उन्होंने मेट्रो कार शेड पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को कांजुरमार्ग पर शिफ्ट कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज केस वापस ले लिए थे. आईए जानते हैं कि आखिर ये क्या मामला है और इस पर शिवसेना और बीजेपी आमने सामने क्यों है?
क्या है मेट्रो कार शेड?

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










