
महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: क्या एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे अजित पवार? जानें क्या दिया जवाब
AajTak
एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. वह इससे पहले 2019 विधानसभा चुनाव में पार्टी लाइन से अलग जाकर फडणवीस के साथ सरकार बना चुके हैं. हालांकि तब शरद पवार के दबाव में उन्हें वापस आना पड़ा था.
महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. उद्धव गुट के नेता संजय सिंह ने पिछले दिनों यह दावा किया कि एनसीपी नेता अजित पवार बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसी के बाद अजित पवार के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि जब अजित पवार से पूछा गया कि क्या आप बीजेपी से संपर्क में हैं? इस पर उन्होंने कहा- मैंने सुबह सब बातें मीडिया को बता दी हैं. आप फिर से क्यों सवाल कर रहे हैं. दरअसल सुबह अजित पवार से पूछा गया था कि अमीत शाह से आप की मूलाकात की चर्चा सामने आ रही है इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि अमित शाह के साथ मुलाकात की खबरें झूठी हैं. मीडिया मेरे बारे में गलत खबरें फैला रही है.
ऐसे उनके जाने की लगने लगीं अटकलें
एनसीपी चीफ शरद पवार ने सबसे पहले कांग्रेस के अडानी मामले में जेपीसी की मांग को खारिज कर दिया था. इसके बाद उनके भतीजे अजित पवार पीएम मोदी के करिश्मे की तारीफ कर दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने उस EVM पर भी भरोसा जताया था. उन्होंने कहा था, मुझे ईवीएम पर पूरा भरोसा है. कोई एक व्यक्ति ईवीएम में हेरफेर नहीं कर सकता है, यह एक बड़ी प्रणाली है. हारने वाली पार्टी ईवीएम को दोष देती है, लेकिन यह लोगों का जनादेश है.उन्होंने कहा था, जिस पार्टी के केवल दो सांसद थे, उसने पीएम मोदी के नेतृत्व में साल 2014 में जनादेश से सरकार बनाई और देश के दूर-दराज वाले इलाकों में पहुंच गई तो क्या ये मोदी का करिश्मा नहीं है?
इन सबके बीच BJP ने NCP को साथ आने का न्योता दे दिया था. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि अगर राष्ट्रवादी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) राष्ट्रवाद के साथ आना चाहते हैं, तो किसी को क्या समस्या? अजित पवार ने महागठबंधन में पड़ रही रार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. महाराष्ट्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. वहीं, एनसीपी कांग्रेस के साथ मिलकर मैदान में उतरी थी. बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था. लेकिन सीएम के पद को लेकर दोनों पार्टियों में विवाद हो गया था. इसके बाद बीजेपी और शिवसेना की राह अलग अलग हो गई थीं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार बनाई थी. एकनाथ शिंदे गुट की बगावत के बाद उद्धव सरकार गिर गई, लेकिन महाविकास अघाड़ी गठबंधन बरकरार रहा था, लेकिन अब इसमें फूट पड़ती दिख रही है.
उधर, अजित पवार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को महा विकास अघाड़ी में रार की वजह बताया. अजित पवार ने कहा, नाना पटोले द्वारा मीडिया में दिए जा रहे बयान अनावश्यक हैं. वे अघाड़ी में दरार पैदा करने वाले हैं. वे मीडिया में बयान क्यों देते हैं? अगर उनके पास सवाल हैं, तो वे मुझसे या उद्धव जी से बात कर सकते हैं.
क्या एनडीए में शामिल होगी एनसीपी?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






