
महाराष्ट्र: पिता ने कन्यादान कर नाबालिग बेटी बाबा को दी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
AajTak
कोर्ट में महाराष्ट्र के जालना के बदनापुर इलाके के दो लोगों की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इन दोनों आरोपियों पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है. आरोपियों का दावा है कि लड़की ने बाबा के दबाव में आकर उन पर आरोप लगाए हैं. दरअसल, नाबालिग ने दोनों आरोपियों पर 13 अगस्त को शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था.
महाराष्ट्र के जालना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने कन्यादान कर नाबालिग बेटी बाबा को दे दी. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने बाल कल्याण समिति, जालना से मामले की जल्द जांच करने के लिए कहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










