
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: मलवण में BJP नेताओं की गाड़ियों से मिले नोट, राउत ने शिंदे पर साधा निशाना
AajTak
महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में लोकल बॉडी चुनावों से पहले 'कैश फॉर वोट्स' का विवाद उभरा है. मलवण में बीजेपी नेताओं की गाड़ियों से भारी नकदी बरामद होने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक निलेश राणे ने FIR दर्ज करने की मांग की है. इस विवाद ने बीजेपी और शिवसेना के बीच राजनीतिक खाई गहरी कर दी है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर भी आरोप लगाए हैं.
महाराष्ट्र के कोकण इलाके में लोकल बॉडी चुनावों से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यहां 'कैश फॉर वोट्स' यानी पैसों के बदले वोट खरीदने के आरोप सामने आए हैं. मामला मलवण का है, जहां चुनाव प्रचार खत्म होते ही पुलिस ने दो बीजेपी नेताओं देवगढ़ तालुका अध्यक्ष महेश नर्कर और मलवण अध्यक्ष बाबा परब की गाड़ियों को रोका. पुलिस के मुताबिक इन गाड़ियों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई. इसके बाद नर्कर की गाड़ी को पुलिस स्टेशन ले जाकर जांच शुरू की गई.
इस घटना के तुरंत बाद राजनीति में जबरदस्त टकराव शुरू हो गया. शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक निलेश राणे पुलिस स्टेशन पहुंच गए और पुलिस से जोर देकर कहा कि इस मामले में FIR दर्ज करें. राणे ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में मामला दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वो पहले भी ऐसे आरोप लगा चुके हैं और ये कोई नई घटना नहीं है. इस विवाद ने बीजेपी और शिंदे सेना, दोनों सत्ताधारी सहयोगियों के बीच नई खाई पैदा कर दी है.
राणे ने लगाया चुनाव सेटिंंग का आरोप
विवाद यहीं नहीं रुका. राणे ने हाल ही में स्थगित किए गए स्थानीय चुनावों की तारीखों पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप है कि चुनाव की तारीखें बदलकर 'चुनाव सेटिंग' और गड़बड़ी की तैयारी की गई है. इसके अलावा उन्होंने प्रचार समय को 24 घंटे बढ़ाने पर भी सवाल उठाए और कहा कि ये अतिरिक्त समय अवैध तरीके से पैसे बांटने के लिए इस्तेमाल किया गया. राणे ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है और चेतावनी दी है कि अगर FIR दर्ज नहीं हुई तो वो चुनाव आयोग के अधिकारियों समेत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
संजय राउत ने कसा तंज
इस पूरे विवाद में नई आग तब लगी जब शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने सीधे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आरोप लगा दिया. राउत ने सोशल मीडिया पर शिंदे के मलवण दौरे को नकदी बरामदगी से जोड़ते हुए तंज कसा कि डिप्टी सीएम अपने बैग में क्या लेकर आए थे? उन्होंने कहा कि ऐसी ही 'बैग' नासिक में भी उतरी थीं. राउत ने ये कहकर सवाल उठाया कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हालत आखिर क्या रह गई है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






