
महाराष्ट्र: नासिक में मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या, 35 साल के 'सूफी बाबा' को सिर में मारी गई गोली, अफगानिस्तान के रहने वाले थे
AajTak
नासिक जिले में एक मुस्लिम आध्यात्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि वारदात को 4 लोगों ने अंजाम दिया था.
महाराष्ट्र के नासिक जिले के येओला में अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 वर्षीय मुस्लिम समुदाय के धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि अभी तक मर्डर करने की वजह सामने नहीं आई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.
पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेता की हत्या का मामला सामने आया है, इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है.पुलिस ने बताया कि वारदात मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येओला कस्बे के MIDC इलाके में शाम को हुई.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, उन्हें येओला में 'सूफी बाबा' के नाम से जाना जाता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि हमलावरों की एक एसयूवी को जब्त कर लिया गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.साथ ही येओला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
पुलिस बता रही है कि आरोपियों ने एक मैदान में सूफी बाबा को गोली मारी थी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. लेकिन पुलिस ने मौके से एक गाड़ी को बरामद कर लिया है.
हालांकि पिछले महीने 21 जून को एक मेडिकल संचालक उमेश कोल्हे की गला रेतकर हत्या की गई थी. इस हत्याकांड में भी पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










