
महाराष्ट्र: टिकट बुकिंग के नाम पर 15 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंसी के मालिक पर FIR दर्ज
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ट्रैवल कंपनी के मालिक के खिलाफ फ्लाइट टिकट बुकिंग धोखाधड़ी में एक ट्रैवल सब-एजेंट और 250 छात्रों से 15.37 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ट्रैवल कंपनी के मालिक के खिलाफ फ्लाइट टिकट बुकिंग धोखाधड़ी में एक ट्रैवल सब-एजेंट और 250 छात्रों से 15.37 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
आरोपी कल्याण के खड़कपाड़ा इलाके से ट्रैवल कंपनी का कारोबार चलाता था. खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता सब-एजेंट ने आरोपी को मुंबई के चेंबूर इलाके के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 500 छात्रों के लिए फ्लाइट टिकट की व्यवस्था करने का जिम्मा सौंपा था. सभी छात्र दिल्ली जाने वाले थे.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्रेडिंग का टर्बुलेंस और 3.16 करोड़ का फ्रॉड... साइबर ठगों के जाल में ऐसे फंसा एयर इंडिया पायलट
आरोपी ने बैचों में फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए कुल 2978500 रुपये वसूले. शुरुआत में आरोपी ने 250 छात्रों के पहले बैच के लिए टिकट वितरित किए. जिससे उसे शिकायतकर्ता और कॉलेज अधिकारियों का विश्वास जीतने में मदद मिली.
अधिकारी ने कहा कि हालांकि बाकी 250 छात्रों को कोई टिकट नहीं दिया गया. टिकट या रिफंड के लिए कई बार रिमाइंडर और फॉलो-अप के बावजूद, आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने आगे बताया कि यह धोखाधड़ी पिछले 10 महीनों में हुई.
अधिकारी ने बताया कि बुकिंग के दूसरे चरण में 1537500 रुपये का नुकसान हुआ. जिसके बाद सब-एजेंट ने पुलिस से संपर्क किया. फिलहाल कल्याण स्थित ट्रैवल कंपनी के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही और अग्रिम कार्रवाई जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










