
महाराष्ट्र: जेल में बंद अनिल देशमुख-नवाब मलिक की SC से गुजारिश- फ्लोर टेस्ट में डालने दें वोट
AajTak
एनसीपी पार्टी के विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक फिलहाल जेल में बंद हैं. उन्होंने अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. दोनों ने गुजारिश की है कि उनको महाराष्ट्र के फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने दिया जाए.
महाराष्ट्र में कल यानी 30 जून को फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं अभी इसपर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच जेल में बंद एनसीपी के दो नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि कल अगर महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट होता है तो उनको भी वोट करने दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट इस अर्जी पर आज ही शाम 5.30 पर सुनवाई करेगा.
एनसीपी विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं. इस वजह से दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि अगर विधानसभा में बहुमत परीक्षण होता है तो उन्हें भी वोट डालने का अधिकार दिया जाए.
राज्यसभा चुनाव, MLC चुनाव में नहीं डाल पाये थे वोट
बता दें कि इससे पहले दोनों को राज्यसभा चुनाव और फिर विधान परिषद के लिए एमएलसी के चुनाव में वोट देने का अवसर नहीं मिला था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पौने चार बजे यानी 3.45 बजे तक चलती रही. फिर जेल से उनके आने तक का भी समय नहीं बचा था. लिहाजा कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी.
यह भी पढ़ें - फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस, सुप्रीम कोर्ट पर नजर... महाराष्ट्र की सियासी फाइट में अब आगे क्या?
अब ताजा अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट शाम 5.30 बजे सुनवाई करेगा. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट शिवसेना की अर्जी पर सुनवाई करेगा. इसमें उन्होंने फ्लोर टेस्ट को रोकने की मांग की है. इसपर शाम पांच बजे सुनवाई होनी है. ये अर्जी शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने दायर की थी.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








