
महाराष्ट्र: जीत का जश्न और जुलूस, तभी लग गई आग... NCP के 2 पार्षद समेत कई झुलसे
AajTak
पुणे के जेजुरी में नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद जीत का जुलूस निकाला गया था. जश्न में लोग कलरफुल स्प्रे भी उड़ा रहे थे. तभी स्प्रे की गैस की वजह से आग लग गई और नवनिर्वाचित NCP के दो पार्षद समेत 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुणे जिले के जेजुरी में एक चौंकाने वाली घटना हुई. यहां नगरपालिका चुनाव के वोटों की गिनती के बाद निकाले गये जुलूस में इस्तेमाल किए गए कलरफुल स्प्रे की गैस से आग भड़क गई. जिसमें कम से कम 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों में NCP के दो नए चुने गए पार्षद और कई महिलाएं व युवा शामिल हैं. इस घटना से जीत के जश्न पर मातम छा गया.
दरअसल रविवार को जेजुरी नगर पालिका की मतगणना जैसे ही पूरी हुई, वैसे ही नतीजे घोषित कर दिए गए. नतीजों के बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के जीतने वाले उम्मीदवार, समर्थक और कार्यकर्ता खंडोबा के दर्शन करने के लिए किले की पहली सीढ़ी पर गए. यहां भक्तों द्वारा जलाए जा रहे ज्योती पर जश्न में शामिल हुए कुछ नौजवान युवकों ने कलरफुल स्प्रे से पीला रंग छिड़का. जिससे स्प्रे में इस्तेमाल किए गए गैस की वजह से अचानक आग लग गई.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र निकाय चुनाव: महायुति की आंधी में साफ हुआ MVA, जीत के बाद बोले PM- विकास के साथ मजबूती से खड़े हैं लोग
पुलिस ने शुरू की जांच
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस दौरान धमाके जैसी आवाज़ के बाद पूरा इलाका पल भर में धुएं से भर गया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. आग से जलने की वजह से कई लोग घायल भी हो गए. जिन्हें जेजुरी के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं कुछ लोगों को इलाज के लिए पुणे भी भेज दिया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
नए मेयर जयदीप बारभाई ने कहा कि मिलावटी स्प्रे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. चुने हुए मेयर जयदीप बारभाई ने कहा कि किले की पहली सीढ़ी पर हादसा हुआ है. भविष्य में शहर में बिकने वाले ऐसे मिलावटी स्प्रे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम इसके लिए एक स्पेशल टीम बनाएगा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






