
दो से 8 हजार तक चार्ज, विदेशी लड़कियां और टॉप फ्लोर, बाहर रिसॉर्ट का बोर्ड और अंदर चल रहा था गंदा खेल
AajTak
सूरत के ओलपाड इलाके में अक्षय रिसॉर्ट से हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर 8 थाई युवतियों को मुक्त कराया और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. कस्टमर से 2 से 8 हजार रुपये वसूले जाते थे. रैकेट का मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी फरार हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रिसॉर्ट मालिक अक्षय भंडारी, मैनेजर रविसिंह राजपूत और अक्षय उर्फ गोल्डी शामिल हैं.
गुजरात के सूरत में एक फार्महाउस और रिसॉर्ट की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. सूरत ग्रामीण पुलिस ने ओलपाड थाना क्षेत्र के जोथन गांव में स्थित अक्षय रिसॉर्ट पर छापा मारकर इस गैरकानूनी गतिविधि का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से 8 थाईलैंड की युवतियों को मुक्त कराया है और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि रैकेट का मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी फरार हैं.
रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट
पुलिस के मुताबिक, अक्षय रिसॉर्ट के टॉप फ्लोर पर कमरे किराये पर देकर विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था. कस्टमर से प्रति व्यक्ति 2,000 से 8,000 रुपये तक वसूले जाते थे. विदेशी युवतियों को अलग-अलग वीज़ा पर भारत लाया जाता था और फिर सूरत शहर से प्रतिदिन ओलपाड स्थित रिसॉर्ट भेजा जाता था. भारी रकम वसूलने के बाद युवतियों को बेहद कम हिस्सा दिया जाता था.
डमी कस्टमर से हुई पुष्टि, फिर पुलिस का बड़ा छापा
इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने फैक्ट्स वेरिफिकेशन के लिए एक डमी कस्टमर भेजा था. पुष्टि होते ही लोकल क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने छापा मारा. रेड के दौरान रिसॉर्ट में विदेशी युवतियों के साथ कई पुरुष भी मौजूद पाए गए.
8 थाई युवतियां सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









