
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: महायुति की आंधी में साफ हुआ MVA, जीत से गदगद हुए PM मोदी, बोले- महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा
AajTak
महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए दो चरणों में चुनाव हुआ था. पहले चरण में दो दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था जबकि बाकी 23 नगर परिषदों और कुछ खाली पदों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी.
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता द्वारा बीजेपी और महायुति पर फिर से भरोसा जताने के लिए उनका आभार जताया.
महाराष्ट्र चुनाव आयोग के मुताबिक, रविवार रात 11 बजे तक की गणना में स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी यानी महायुति ने नगर परिषद अध्यक्ष के 207 पद जीते जबकि कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) ने 44 पदों पर जीत दर्ज की.
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी ने नगर परिषद अध्यक्ष के 117 पद जीते. शिवसेना ने 53 और एनसीपी ने 37 पद हासिल किए. कांग्रेस को 28, एनसीपी (SP) को सात और शिवसेना (UBT) को नौ पद मिले. निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच सीटें जीतीं.
निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा नांदेड का लोहा नगरपरिषद. बीजेपी ने यहां से एक ही घर से 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे. लेकिन इन सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा. गजानन सूर्यवंशी लोहा के बड़े स्थानीय नेता माने जाते हैं. उनका शहर में अच्छा दबदबा रहा है. बीजेपी ने उसी का फायदा उठाने की कोशिश की थी. लेकिन यहां से अजित पवार की एनसीपी के प्रत्याशी शरद पवार ने बाजी मारी है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है. नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं. यह जनकेंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है. हम राज्य भर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान पीएम मोदी ने जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम के लिए बीजेपी और महायुति के कार्यकर्ताओं की भी सराहना की.
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शाम पांच बजे के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 288 में से 129 जगहों पर बीजेपी ने नगर अध्यक्ष पद हासिल किया है और लगभग 3325 पार्षद चुनकर आए हैं. अगर कुल मिलाकर देखें तो नगर परिषद और नगर पंचायत में जितने पार्षद हैं, उनमें से 48 फीसदी पार्षद बीजेपी के हैं और हम आगे महानगरपालिका के चुनाव में भी इसी तरह जीत का परचम आगे लेकर जाएंगे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









